खंडवा: सीएम मोहन यादव के निर्देश पर खंडवा में जिला प्रशासन धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटवा रही है। इसे लेकर धर्म गुरुओं के साथ प्रशासन की बैठक हो रही थी। बैठक के दौरान खंडवा के शहर काजी ने तल्ख लहजे में बात की है। उन्होंने कहा कि हम कानून को मानने वाले लोग हैं। हमारे साथ कोई ऐसा व्यवहार न करें कि हमें सड़कों पर उतरना पड़े।
