आतंकी संगठन हमास ने बीती सात अक्तूबर को जब इस्राइल की सीमा में घुसकर हमला किया था तो उसने कई इस्राइली और विदेशी नागरिकों को अगवा भी कर लिया था। अब हमास ने एक इस्राइली महिला का वीडियो जारी किया है। हमास की सैन्य शाखा इज्ज अद दीन-अल-कस्साम ब्रिगेड ने सोमवार को यह वीडियो जारी किया। वीडियो में इस्राइल-फ्रांस की दोहरी नागरिकता रखने वाली 21 साल की मिया शेम दिखाई दे रही है। वहीं इस वीडियो पर इस्राइली सेना ने कहा है कि आतंकी खुद को इंसान दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
