Gyanvapi Case: वुजूखाना सर्वे मामले में अंजुमन इंतेजामिया कमेटी समेत अन्य को नोटिस, HC ने कहा- मुद्दा विचारणीय है

Gyanvapi Case:  यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने श्रृंगार गौरी केस में वादी नंबर एक राखी सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी को सुनकर दिया है। याचिका में वुजूखाने का सर्वे कराने की मांग की गई है। वाराणसी जिला न्यायाधीश ने 21 अक्टूबर 2023 के आदेश में वुजूखाना क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया था।

Related Articles

Latest News