Friday, February 13, 2026

गुजरात मॉडल फेल हो गया, मोदी मॉडल फेल हो गया : अजय राय


वाराणसी, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रहे अजय राय ने रविवार को दावा किया कि गुजरात मॉडल तथा मोदी मॉडल फेल हो गये हैं और “काशी की जनता हमारे साथ है”।

वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार यहां पहुंचे अजय राय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री से चुनावी मुकाबले के बारे में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “काशी की जनता हमारे साथ है, काशी का प्यार हमारे साथ है। जिस प्रदेश से वह (पीएम) आते हैं, उस गुजरात के दो-दो सांसदों ने भाजपा का टिकट वापस कर दिया है। गुजरात मॉडल फेल हो गया है, मोदी मॉडल फेल हो गया है।”

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News