Gujarat: गुजरात सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले 50 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी के अनुसारराज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की।इस अधिसूचना के अनुसार जामनगर जिला कलेक्टर बी ए शाह अब वडोदरा जिले के नए कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।वर्तमान में वडोदरा कलेक्टर के रूप में कार्यरत एबी गोर को गांधीनगर में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।
