अप्रैल-दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर 14.97 लाख करोड़ रुपए हुआ

[ad_1]

अप्रैल-दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर 14.97 लाख करोड़ रुपए हुआ

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार का जीएसटी कलेक्शन दिसंबर, 2023 में साल-दर-साल 10 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसके साथ ही अप्रैल-दिसंबर 2023 के लिए पूरा जीएसटी कलेक्शन अब 14.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि है।

यह लगातार दसवां महीना है जब मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

पिछले कुछ वर्षों में मासिक जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि हुई है। यह 2017-18 में प्रति माह औसतन 1 लाख करोड़ रुपए से कम था। महामारी से प्रभावित 2020-21 के बाद कलेक्शन तेजी से बढ़कर 2022-23 में औसतन 1.51 लाख करोड़ रुपए हो गया।

बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के कारण और अधिक कुशल कर प्रशासन के चलते भी कलेक्शन बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

एसकेपी

[ad_2]

Related Articles

Latest News