Sunday, February 15, 2026

ग्रीक आर्थिक विशेषज्ञ ने चीनी शैली के आधुनिकीकरण की प्रशंसा की


बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। ग्रीस में यूरोपीय और विदेश नीति कोष के वरिष्ठ शोधकर्ता जॉर्ज त्ज़ोगोपोलोस ने चाइना मीडिया ग्रुप के एक रिपोर्टर के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जल्द ही आयोजित होने वाले एनपीसी और सीपीपीसीसी के दो सत्र चीन के राजनीतिक जीवन में एक प्रमुख घटना हैं और इस वर्ष के दो सत्रों के एजेंडे में चीनी शैली के आधुनिकीकरण से संबंधित मुद्दे निश्चित रूप से शामिल होंगे।

त्ज़ोगोपोलोस ने कहा कि आधुनिकीकरण की अवधारणा का व्यापक रूप से सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। हालांकि, चीन की आबादी के विशाल आकार के कारण, पूर्ण गरीबी को खत्म करने के बाद लोगों की आजीविका में सुधार जारी रखना एक अत्यंत कठिन कार्य है, जिसके लिए विभिन्न तकनीकी लक्ष्यों के साथ-साथ चलने की आवश्यकता है।

इस वर्ष के दो सत्रों में चीनी शैली के आधुनिकीकरण से संबंधित मुद्दों को निश्चित रूप से शामिल किया जाएगा, क्योंकि इससे चीन के लोगों की आजीविका में सुधार करने में मदद मिलेगी।

आर्थिक क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में, त्ज़ोगोपोलोस ने यह भी कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था ने स्थिरीकरण के संकेत दिखाए हैं और भविष्य में विश्व अर्थव्यवस्था के विकास में महान योगदान देना जारी रखेगा। बीते साल 2023 में चीन की अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी इसकी पुष्टि की है।

त्ज़ोगोपोलोस के विचार में चीन की आर्थिक वृद्धि विश्व आर्थिक वृद्धि और विश्व व्यापार के लिए बहुत लाभकारी है। चीन ने पिछले कुछ दशकों में विश्व अर्थव्यवस्था में महान योगदान दिया है और भविष्य में भी इस प्रवृत्ति की उम्मीद की जा सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News