एथेंस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। 16 वर्षों के जीर्णोद्धार के बाद उत्तरी ग्रीस में एक महल जो मैसेडोनिया के प्राचीन साम्राज्य से संबंधित था, उसे शनिवार को फिर से खोला जाएगा। इसी महल में सिकंदर महान (356 ईसा पूर्व-323 ईसा पूर्व) को राजा का ताज पहनाया गया था। शुक्रवार को प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने बंदरगाह शहर थेसालोनिकी के पास वेर्गिना शहर में पुनर्स्थापित महल का उद्घाटन किया था। पिछले 16 वर्षों से इस साइट का जीर्णोद्धार चल रहा है।
