ग्रेटर नोएडा के जेवर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने कहासुनी के बाद एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मोहबलिपुर गांव में राकेश और सोनू के बीच बहस के बाद विवाद हो गया।
