रक्षा नवाचार संगठन में कई पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

[ad_1]

202608073895768

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा नवाचार संगठन (डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, डीआईओ ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के लिए व्यक्तिगत सलाहकारों की पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

डीआईओ की ओर से जारी रिक्तियों में प्रोग्राम डायरेक्टर (पीडी) के 2, डिप्टी प्रोग्राम डायरेक्टर (डीपीडी) का 1, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव (पीई) के 2 और डिप्टी प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव (डीपीई) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीआईओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइंस/मैनेजमेंट/टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री या उसके बराबर के साथ में संबंधित फील्ड में पद के अनुसार 2 से 10 वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस या साइंस/मैनेजमेंट/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या उसके बराबर के साथ में पद के अनुसार 1 से 12 वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोग्राम डायरेक्टर (पीडी) के लिए 54 वर्ष, डिप्टी प्रोग्राम डायरेक्टर (डीपीडी) के लिए 39 वर्ष, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव (पीई) के लिए 29 वर्ष और डिप्टी प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव (डीपीई) के लिए 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, डिबेट और/या क्विज के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की पोस्ट के अनुसार 40,000 से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि डीआईओ की ओर से यह नियुक्ति शुरुआत में 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे डीआईओ की जरूरत और संतोषजनक कामकाज के आधार पर 2 वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News