सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत स्थिर रही है लेकिन चांदी की कीमत आज गिरी है। अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको मौजूदा दरें जानना जरूरी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में आज सोने की कीमत 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजार में सोने के प्रत्येक औंस का कारोबार 1987 डॉलर में हुआ।
