एनसीआर में सीएनजी के दाम में कटौती से आम जनता खुश, कैब चालकों ने कहा बड़ी राहत मिली

नोएडा, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में ढाई रुपए की कमी की गई है। इससे आम जनता काफी खुश है और इसे सबसे ज्यादा फायदा कैब चालकों को होने वाला है।मुंबई के बाद अब दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम किए गए हैं।दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी 2.5 रुपये सस्ता हो गया है। नई दरें गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।सीएनजी के रेट की बात करें तो दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी 74.09 रुपये की होगी जो पहले 76.59 रुपये थी।नोएडा में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 78.70 रुपये होगी जो पहले 81.20 रुपये थी।ऐसे ही गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 80.12 रुपये होगी जो पहले 82.62 रुपये थी।

Related Articles

Latest News