Thursday, February 12, 2026

गया :  गया की रैली में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी,

गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षियों को निशाने पर लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. पहली बार किसी पार्टी के घोषणापत्र को ‘गारंटी कार्ड’ नाम दिया गया है. विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की जरूरत है. ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है. संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है. सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. हमारे एजेंडे में विकास भी और विरासत भी है.

Related Articles

Latest News