Noida News पर्थला खंजरपुर के सतीश यादव ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपा। उसने कहा कि नौ अप्रैल को पड़ोसी से विवाद हो गया था। आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से सांठगांठ करके उसके परिवार के लोगों को ही हवालात में बंद कर दिया।
