Monday, February 23, 2026

गौहर खान ने तंजानिया में परिवार के साथ मनाईं छुट्टियां


मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार और अपने बच्चे जेहान के साथ अफ्रीका के तंजानिया में छुट्टियाें का आनंद ले रही हैं।

एक्‍ट्रेस ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैंं।

एक्‍ट्रेस को पिछली बार सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में होस्ट के रूप में देखा गया था। इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली गौहर खान ने कुछ तस्‍वीरें शेयर की है।

तस्‍वीरों में उन्‍हें जिराफ की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच जंगल में नाश्ता करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्‍ट्रेस ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जबकि जैद ने साटन ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट पहनी हुई है। उनके बगल में एक बेबी स्ट्रॉलर भी है।

‘बिग बॉस 7’ की विजेता ने अपनी पोस्ट को ‘सर्वल वाइल्डलाइफ’ का जियोटैग लोकेशन दिया।

म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे जैद ने दिसंबर 2020 में गौहर से शादी की थी।

गौहर को रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 3’, ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में देखा गया था। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘इश्कजादे’, ‘फीवर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और अन्य फिल्मों में भी काम किया है।

दिवा ने ‘शिक्षा मंडल’, ‘तांडव’ और ‘साल्ट सिटी’ जैसे वेब शो भी किए हैं।

गौहर खान को मॉडलिंग करने के बाद यशराज फिल्म्स की रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर के साथ 2009 अभिनय करने को मौका मिला।

गौहर ने हाल ही में अपने बेटेे का चेहरा रिवील किया था। कपल ने इसके लिए मक्का मदीना को चुना। फैंस ने गौहर के बेटे की क्यूटनेस की जमकर तारीफ की।

बता दें कि गौहर खान ने पूरे 10 महीने बाद फैंस को अपने बेटेे का चेहरा दिखाया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/सीबीटी


Related Articles

Latest News