छत्तीसगढ़ के ललित बरेठ 13 साल पहले अपनी पत्नी गुरबारी बरेठ का मानसिक इलाज कराने के लिए नवजात बच्चे के साथ कोलकाता आए थे। तब गंगासागर मेला चल रहा था। वह भी उसमें शामिल होने चले गए। लेकिन ललित ने भीड़ में अपनी पत्नी और बच्चे को खो दिया। उसके बाद ललित को पत्नी और बेटे का कोई पता नहीं चला और वह छत्तीसगढ़ लौट गए।
