Tuesday, February 10, 2026

जयपुर में अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार


जयपुर, 7 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने शहर में अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इसी के साथ भांकरोटा थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल और एक कार बरामद की है। आरोपियों ने जयपुर के करणी विहार, प्रताप नगर, बगरू सहित, अन्य थाना इलाकों में वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

एडिशनल डीसीपी नीरज पाठक के सुपरविजन में टीम ने ये सफलता हासिल की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

–आईएएनएस

एफजेड/


Related Articles

Latest News