फ्रांस में दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन आयोजित, चांग क्वोछिंग ने दिया भाषण


बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत के रूप में, उप प्रधानमंत्री चांग क्वोछिंग ने 10 मार्च को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित दूसरे परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।

चांग क्वोछिंग ने अपने संबोधन में कहा कि चीन हमेशा से राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित तर्कसंगत, समन्वित और प्रगतिशील परमाणु सुरक्षा अवधारणा का पालन करता रहा है, और ठोस कार्यों के माध्यम से विश्व स्तर पर परमाणु ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दे रहा है।

चीनी उपप्रधानमंत्री के अनुसार, चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर, संयुक्त रूप से वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल को लागू करना चाहता है। साथ ही, हाथ मिलाकर परमाणु ऊर्जा में नवाचार-संचालित विकास, सुरक्षा आधारभूत संरचना निर्माण, औद्योगिक सहयोग और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है, ताकि परमाणु ऊर्जा का उपयोग सभी देशों के विकास और समृद्धि के लिए बेहतर तरीके से किया जा सके, स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ दुनिया के निर्माण तथा मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नया योगदान दिया जा सके।

गौरतलब है कि दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 9 से 12 मार्च तक फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है। यह परमाणु ऊर्जा के विकास पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है। 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों या उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया और संयुक्त रूप से “सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा को सभी के लिए सुलभ बनाएं” शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/


Related Articles

Latest News