उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

प्रदेश में बेमौसम बारिश मौसम तेज हवा और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बिजली गिरने से लखीमपुर हरदोई सीतापुर शाहजहांपुर में चार लोगों के जान गंवाने तथा आगरा शाहजहांपुर सीतापुर सहित कुछ अन्य जिलों में पशु हानि की भी सूचना है। रविवार को राजधानी लखनऊ सहित दर्जन भर जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे।

Related Articles

Latest News