Friday, February 13, 2026

मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल


भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। दूसरी तरफ विंध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस दफ्तर में आयोजित समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की जनता के हित के लिए आज लड़ाई लड़ने की जरूरत है और कांग्रेस के बैनर के साथ ही लड़ाई लड़ी जा सकती है।

जीतू पटवारी ने तिवारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा जो भी बोलती है, केवल झूठ बोलती है। प्रदेश की बहनों को 1,000 और फिर 3,000 रुपए देने की बात की थी, लेकिन सरकार बहनों के साथ धोखा कर रही है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम


Related Articles

Latest News