पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बताया कि वे तीर-धनुष उठाकर देशवासियों को संदेश दे रहे हैं कि राम-कृष्ण सबके हैं। हम दोनों के भक्त हैं। भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। 2024 के चुनाव में रावणरूपी भाजपा का वध किए बिना वे बैठने वाले नहीं हैं। राम के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
