इस साल से न्यूयॉर्क में दिवाली की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इस मौके पर न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के कार्यालय ने अमेरिकी शहर के स्कूलों में दिवाली की छुट्टी शुरू करने के अपने फैसले के कारण इस साल की दिवाली को एक विशेष अवसर कहा है। भारतीय समुदाय 20 साल से अधिक समय से दिवाली की छुट्टी की मांग कर रहा था।
