दिल्ली में मंगलवार को भी कई इलाकों में सुबह बारिश हुई है। एक तरह जहां वायु प्रदूषण में कमी आई है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने छाते और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बीते सोमवार रात हुई बारिश और उत्तर-पूर्व दिशाओं से आ रही तेज हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया था।
