वंदे भारत फैक्ट्री के पेंट शॉप में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी


गाजियाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी की एक फैक्ट्री के पेंट शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

गाजियाबाद में चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर बी2 ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल फैक्टरी है। इसके इलेक्ट्रिकल व्हीकल में पेंट का काम होता था। इसमें पेंट शॉप में आग लगी है। यह पेंट शॉप टीन शेड के अंदर है।

आग की सूचना ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को मिली। तत्काल दो दमकल की गाड़ियां ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से और एक दमकल की गाड़ी साहिबाबाद फायर स्टेशन से मौके पर रवाना की गई।

मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने देखा कि आग बेहद भीषण है। तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम


Related Articles

Latest News