Saturday, February 14, 2026

दिल्ली के स्कूल में खड़ी छह बसों में लगी आग, कोई हताहत नहीं


नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार को एक निजी स्कूल में भीषण आग लगने से छह स्कूल बसें और दो कमरे जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि द्वारका सेक्टर 9 में पुलिस स्टेशन के पास आरडी राजपाल पब्लिक स्कूल में बसों में आग लगने की सूचना दोपहर 2.53 बजे मिली।

उन्होंने कहा, ”कुल पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और शाम 4:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।” उन्होंने बताया कि आग ने छह सीएनजी स्कूल बसों और ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।

गर्ग ने कहा, ”किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

–आईएएनएस

एसकेपी/


Related Articles

Latest News