Sunday, February 22, 2026

हिमाचल प्रदेश की एक कॉस्मेटिक यूनिट में आग लगी, 24 कर्मचारी झुलसे (लीड-1)


चंडीगढ़, 2 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र सोलन जिले के बद्दी में स्थित एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट निर्माण की एक यूनिट में आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के कम से कम 24 कर्मचारी झुलस गए।

आग लगने की घटना झाड़माजरी गांव में ‘अरोमा कॉस्मेटिक’ फैक्ट्री में घटी। घायलों में से चार लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदी तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं। 32 लोगों को बचाया गया है। फैक्ट्री में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

दुर्घटनास्थल चंडीगढ़ से करीब 32 किमी दूर है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के 40 कर्मियों की एक टीम को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। आग बुझाने के लिए पंजाब और हिमाचल से करीब 50 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। दोपहर करीब दो बजे ज्वलनशील रसायन होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News