Sunday, February 22, 2026

फिर एक बार मोदी सरकार : चिराग पासवान

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है। इस बीच एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान ने कहा कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ (Fir ek baar Modi Sarkar).

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “फिर एक बार मोदी सरकार ! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।”

बिहार की 40 लोकसभा सीट में भाजपा ने 17, जदयू ने 16, लोजपा (रामविलास) ने 5 तथा जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

लोजपा (रामविलास) अपने कोटे की सभी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान ने हाजीपुर से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम पर 1.15 लाख से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। लोजपा (रामविलास) की वैशाली से प्रत्याशी वीणा देवी 52 हजार, जमुई से अरुण भारती 86 हजार, समस्तीपुर से शांभवी 1.15 लाख तथा खगड़िया से राजेश वर्मा ने 65 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

Related Articles

Latest News