फरीदाबाद। आम चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

फरीदाबाद। आम चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव से पूर्व ही विभिन्न प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के समर्थकों ने खंभों पर फ्लैक्स बोर्ड व विभिन्न इमारतों पर होर्डिंग लगाए हुए थे। चुनाव घोषित होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की ओर से शहरी क्षेत्र में नगर निगम को और ग्रामीण अंचल में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को होर्डिंग-फ्लैक्स व अन्य तरह की प्रचार सामग्री जो सार्वजनिक स्थानों पर लगी है, उन्हें हटाने के निर्देश जारी कर दिए थे। यह 24 से 72 घंटे के अंदर हटाने होंगे। वैसे नगर निगम की ओर से शनिवार चुनाव घोषित होने और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी, पर गांवों में यह काम शुरू नहीं हो पाया है।

Related Articles

Latest News