Tuesday, February 24, 2026

फराह खान ने चंकी पांडे को बॉलीवुड का मोस्ट 'कंजूस' पर्सन बताया


मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड के ‘कंजूस’ लोगों के बारे में खुलकर बात की।

कॉमेडी शो के नौवें एपिसोड में फराह के साथ एक्टर अनिल कपूर भी हैं। बातचीत के दौरान कपिल ने पूछा, “अनिल और फराह में से ज्यादा कंजूस कौन है?”

फराह ने पुष्टि की कि वे दोनों काफी दरियादिल हैं।

फराह ने कहा, “मैं आपको बता सकती हूं कि इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कंजूस कौन है। सिर्फ एक ही व्यक्ति है। चंकी पांडे। मैं कसम खाती हूं। मेरा फोन लाओ। मैं उन्हें फोन करूंगी और 500 रुपये मांगूंगी।”

वह चंकी पांडे को कॉल कर फोन को लाउडस्पीकर पर लगा देती हैं। कॉल रिसीव होने पर फराह उनसे कहती हैं कि सुनो, मुझे 500 रुपए चाहिए। चंकी जवाब देते हैं, “तो एटीएम पर जाओ, नहीं है।”

फराह ने फिर कहा, “चंकी, कम से कम मुझे 50 रुपये तो दो।” फिर वह कहते हैं हैलो? कौन, क्या चाहिए?

बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी


Related Articles

Latest News