दिल्ली के अस्पताल में पानी की टंकी के अंदर करंट लगने से इंजीनियर, दो प्लंबर की मौत


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बाहरी दिल्ली के एक स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के अंदर हुई।

मृतकों की पहचान साहिबाबाद निवासी सर्वेश कुमार (59), और हस्तसाल गाँव निवासी कुंवर पाल (40) तथा रमन (20) के रूप में हुई है। सर्वेश पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जबकि अन्य दो प्लंबर थे।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार दोपहर 2:48 बजे को रणहौला थाने में विकास नगर के कमांडर अस्पताल में करंट लगने की घटना में फंसे लोगों की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा, “एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया, जिसने अस्पताल परिसर के अंदर पानी की टंकी में तीन लोगों को मृत पाया।”

घटना तब हुई जब तीनों मोटर ठीक करने के लिए टैंक के अंदर गए थे। हालाँकि, सटीक घटनाक्रम अभी तक ज्ञात नहीं है।

डीसीपी ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।”

–आईएएनएस

एकेजे


Related Articles

Latest News