जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी

[ad_1]

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस) । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है।

पुलिस ने कहा, “शोपियां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ काम पर हैं।”

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।

सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं। इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

–आईएएनएस

सीबीटी

[ad_2]

Related Articles

Latest News