Saturday, February 21, 2026

ग्रेटर नोएडा में चेन झपटमारों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली से घायल 2 बदमाश गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख पुलिस एक मूर्ति गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल अपाचे (बिना नंंबर प्लेट) जिस पर 2 व्यक्ति सवार थे, जो इटैडा गोलचक्कर की ओर से आ रहे थे, उन्‍हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वे नहीं रुके और तेजी से एक मूर्ति गोलचक्कर से एसकेएस स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर गिर गई। मोटरसाइकिल से गिरेे दोनों बदमाश पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश वसीम व शुएब उर्फ सैम के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे .315 बोर, 2 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस .315 बोर व एक मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर प्‍लेट व 2 स्नैच की हुई पीली धातु की चेन बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्‍होंने हैबतपुर में जैन मंदिर के पास से एक महिला से चेन छीनी थी और सेक्टर-51 में एक व्यक्ति से भी चेन छीनी थी। घायल बदमाशों के खिलाफ लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

–आईएएनएस

पीकेटी/एसजीके


Related Articles

Latest News