Sunday, February 22, 2026

आदिवि शेष-स्टारर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे इमरान हाशमी


मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ‘टाइगर 3’ में एक खतरनाक भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी आगामी जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘गुडाचारी 2’ में नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, “ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी पैन-इंडिया फिल्म में आदिवि शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इमरान को समानांतर लीड के रूप में देखा जाएगा, चर्चा है कि वह इसमें नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता इस सहयोग को लेकर बेहद आशावादी हैं। उन्‍हेें लगता है कि इससे फिल्‍म में एक राष्ट्रव्यापी अपील जुड़ जाएगी।”

आदिवि ने इस फिल्‍म के प्रीक्वल ‘गुडाचारी’ में अभिनय किया। यह फिल्‍म ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी। अब, जैसे-जैसे सीक्वल सामने आ रहा है, एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता और एक साउथ स्टार का सहयोग इसमें एक रोमांचक आयाम जोड़ता नजर आ रहा है।

सीक्वल का लक्ष्य पहले भाग की सफलता को आगे बढ़ाना और ‘गुडाचारी’ फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित 2018 की तेलुगू फिल्म ‘गुडाचारी’ में शोभिता धूलिपाला, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इस बार इसमें इमरान के साथ नसीरुद्दीन शाह, विजय राज समेत अन्य लोग इसमें नजर आएंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके


Related Articles

Latest News