Tuesday, February 10, 2026

Election: PM मोदी ने मतदान के बाद लोगों से की स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील, भीड़ में बच्चे को दुलारा

Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटें शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। तीसरे चरण मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती भी की। उन्होंने बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा। मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की।

Related Articles

Latest News