Election 2024: मतदान में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक और कदम उठाया है। पहले मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी में अमिट स्याही लगेगी फिर रजिस्टर में हस्ताक्षर करेगा, अगर अमिट स्याही को मिटा दिया गया या फिर पहले लगी हुई स्याही का शक हुआ तो ऐसे मतदाता वोट नहीं डाल सकेंगे। मतदाताओं के नाम, पहचान पत्र की अलग सूची तैयार होगी। स्याही सात सेकेंड में अपना असर दिखाएगी। स्याही लगाने से पूर्व मतदान कार्मिक तर्जनी के नाखून से लेकर पोर से चिकनाई युक्त पदार्थ को हटाएंगे।
