Tuesday, February 24, 2026

धनबाद में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या


धनबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुरी कैंप बस्ती में अपराधियों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। महिला मानती देवी घर पर अकेली थी। बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) में काम करने वाले उनके पुत्र श्रीकांत गांव गए हुए थे।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्रथमदृष्ट्या यह माना जा रहा है कि अपराधी लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे और इसी दौरान उन्होंने महिला की हत्या कर दी। सुबह जब काफी देर तक महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।

केंदुआडीह पुलिस को दी गई सूचना के बाद वारदात की जानकारी सामने आई। इसके बाद उनके पुत्र को घटना की सूचना दी गई। पुत्र गांव से वापस लौटे तो उन्होंने बताया कि मां के हाथों में सोने के कंगन थे और गले में सोने की चेन थी। अपराधियों ने संभवतः गहने लूटने के दौरान उनकी हत्या कर दी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Related Articles

Latest News