Friday, February 13, 2026

जादू टोना के शक में बुजुर्ग दंपत्ति को मैला खिलाया


शिवुपरी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुजुर्ग दंपति से कुछ लोगों ने मारपीट की और उसके बाद उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार करते हुए मैला खिला दिया।

मामला अमोला थाना अंतर्गत सिलानगर गांव का है। पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है क्योंकि पहले बुजुर्ग दंपति थाने पर शिकायत लेकर गए लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच की और इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

अब सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया गया है कि सिलानगर गांव के बुजुर्ग दंपति ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही सात लोगों ने उनके साथ 15 फरवरी को मारपीट की और मैला खिलाया।

आरोपियों ने जादू-टोना के शक में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ लोगों के अंडर वियर चोरी जा रहे थे। इस बात को लेकर उक्त मामले में बुजुर्ग दंपत्ति पर शक किया गया और आरोपियों ने इस बात को लेकर उनकी पिटाई कर दी और मैला खिला दिया।

–आईएएनएस

एसएनपी/एकेजे


Related Articles

Latest News