Lok Sabha Chunav 2024 से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में योगी कैबिनेट विस्तार में साहिबाबाद विधायक Sunil Sharma को मंत्री बनाया जा सकता है। इस संबंध में उनके पास लखनऊ स्थित राज भवन से कॉल आ गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से 7 सीट हार गई थी।
