Saturday, February 21, 2026

लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया


श्रीनगर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। लद्दाख क्षेत्र में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि लद्दाख क्षेत्र में सोमवार को रात 9.35 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप के निर्देशांक अक्षांश 35.45 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.93 डिग्री पूर्व हैं।

यह धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर हुआ और भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में था।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News