पश्चिमी नेपाल में 3 अक्टूबर दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देश के पश्चिमी हिस्सों में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप दोपहर 2.40 बजे काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में बझांग जिले के तालकोट इलाके में दर्ज किया गया।
