Earthquake in Maharashtra : महाराष्ट्र के हिंगोली में सुबह लगभग 6 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में दो घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुरुवार तड़के अरुणाचल प्रदेश में दो भूकंप आए. पहला भूकंप 3.7 तीव्रता का सुबह 0149 बजे आया।
