Dunki Worldwide Collection Report फिल्म डंकी का कमाई की रफ्तार दिन प्रतिदिन स्लो होती जा रही है। लेकिन शाह रुख खान की ये फिल्म दुनियाभर में कलेक्शन के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। रिलीज के 21 दिन बाद भी वर्ल्डवाइड कमाई में डंकी का दबदबा बना हुआ है। जिसका अंदाजा आप इस फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़ों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
