भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 12:30 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन का यह आदेश प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।
पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और साथ ही गर्म हवाएं भी चल रहीं हैं। पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी को हो सकती है।गर्मी में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी व प्राइवेट विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। सभी जगहों पर इस आदेश का शतप्रतिशत पालन कराया जाएगा।अगर कहीं पर इसका उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
