प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम के चलते डायवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। इस दौरान कई वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यह व्यवस्था अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से टोल प्लाजा लखनऊ, आगरा एक्सप्रेसवे (लखनऊ उन्नाव बार्डर) तक रहेगी व्यवस्था। इस दौरान ट्रैफिक से संबंधित समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
यहां रहेगी रोक
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से भारी वाहन अमौसी एयरपोर्ट के अन्दर नहीं जा सकेगा।
- लखनऊ से हरदोई होते हुए शाहजहांपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे व हरदोई मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा।
- लखनऊ से हरदोई होते हुए उन्नाव, कन्नौज, कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे व हरदोई मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा ।
- तिकोनिया तिराहा से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की ओर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यहां से जाएं
- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड से अमौसी कामर्शियल मोड़ से बांये होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ के खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास अथवा बाजपुर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये एनएच-24 (लखनऊ-सीतापुर मार्ग) होते हुये जा सकेंगे।
- लखनऊ के खुशहालगंज किसानपथ अण्डरपास अथवा बाजपुर किसानपथ अण्डरपास से किसानपथ होते हुये एनएच-27 (लखनऊ-उन्नाव/कानपुर मार्ग) होते हुए जा सकेंगे।
- दुबग्गा पेट्रोल पम्प तिराहा, दुबग्गा थाना तिराहा (छन्दोइया तिराहा) होते हुए जा सकेंगे।
सामान्य वाहनों की व्यवस्था
यहां रहेगी रोक
- शहीद पथ मोड़ से अमौसी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- कानपुर से अमौसी की ओर से आने पर रोक रहेगी।
- स्कूटर इंडिया से अमौसी एयरपोर्ट की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- सरोजिनीनगर से नादरगंज की ओर किसी भी प्रकार का वाहन अमौसी एयरपोर्ट नहीं जा सकेगा।
- कमता तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे।
- अनवरा आयल डिपो की ओर से कोई भी आयल टैंकर नादरगंज से बाएं नहीं जा सकेगा।
- पराग बूथ से पुरानी चुंगी की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
- कृष्णा नगर कॉलोनी से नीलम फार्मेसी की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
- बदाली खेड़ा से कृष्णानगर की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
- पकरी पुल से अपोलो मेडिक्स होकर बदनाम लड्डू की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
