रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना बर्थडे मनाने जा रहे हैं. उससे पहले बेंगलुरु के राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई.
मंदिर को करोड़ों रुपये का दान
इससे पहले अनंत अंबानी ने केरल में मंदिर में सुविधाओं और पशु कल्याण के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी. उन्होंने Rajrajeshwaram Temple और Guruvayur Temple को 3-3 करोड़ रुपये दान किए, जबकि 12 करोड़ रुपये राजराजेश्वरम मंदिर के ऐतिहासिक ईस्ट गोपुरम के जीर्णोद्धार के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा हाथियों के कल्याण के लिए एक विशेष अस्पताल, चेन-फ्री शेल्टर और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना भी सामने आई है, जिससे पारंपरिक मंदिरों से जुड़े हाथियों की देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी (Anant Ambani) के 31वें जन्मदिन के अवसर पर बेंगलुरु स्थित राजराजेश्वरी मंदिर (Rajarajeshwari Temple) में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंबानी परिवार ने भाग लिया. मंदिर परिसर में पूजा की शुरुआत संकल्प पूजा के साथ हुई और विधिवत अनुष्ठान भी किया गया. इस आयोजन में धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया.
वहीं, इस खास मौके पर अनंत अंबानी ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की भी घोषणा की है. उन्होंने कोयंबटूर स्थित Ganga Spine Injury Foundation (GSIF) को सपोर्ट करने का निर्णय लिया है. यह संस्था रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोट से जूझ रहे मरीजों के पुनर्वास के लिए जानी जाती है. बताया गया है कि अनंत अंबानी ने संस्था के कार्यों और मरीजों के पुनर्वास में उसकी भूमिका के बारे में जानने के बाद यह फैसला लिया. उनके इस कदम को सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में योगदान के रूप में देखा जा रहा है. धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों के इस मेल ने अनंत अंबानी के जन्मदिन को खास बना दिया है.
