Ram Mandir : दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें भगवान राम में आस्था है और हमें भगवान राम के दर्शन की कोई जल्दी नहीं है। एक बार आयोध्या राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए तो हम वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के दर्शन के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है और हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार निर्माणाधीन मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह नहीं हो सकता है।
