Monday, February 24, 2025

धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी कमान

ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे CSK की कमान

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। IPL 2024 के आगाज से पहले Chennai Super Kings फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, और अब ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे।

धोनी ने पिछले ही सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार IPL जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी है।

Indian Premier League PL 2024 से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया था। ‘नए सीजन और नई ‘भूमिका’ के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!’ ये वो शब्द हैं जो एमएस धोनी ने अपने पोस्ट में लिखे थे। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस धोनी की नई भूमिका को लेकर सवाल पूछ रहे थे। हर कोई उनके नए रोल के बारे में जानने के लिए बेताब था।

अब IPL 2024 से ठीक एक दिन पहले इसका खुलासा हो गया है। वो IPL खेलेंगे लेकिन कप्तान के रूप में नहीं। इस सीजन में धोनी सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर नजर आएंगे।

IPL 2024 की 22 मार्च से शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी।

–आईएएनएस

एएमजे/एसकेपी

Related Articles

Latest News