Dhanteras 2023 : धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोने चांदी की खरीदारी की जाए तो पूरे साल साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही इस दिन यमराज जी के लिए दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक प्रज्वलित किया जाता है।
