डीजीपी ने कहा कि हमारी सारी प्रशासनिक मशीनरी फील्ड कमांडर पुलिस कमिश्नर एडीजी जोन रेंज प्रमुख यह सुनिश्चित करने के लिए इस पर काम कर रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की एक पीठ यहां आई थी और तीन दिनों तक यहां रुकी और अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने यहां की व्यवस्था पर संतुष्टि भी व्यक्त की।
