पटना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के महागठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार की सभी फाइलें खोलने के बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा सागर ने कहा भाजपा देश को विपक्ष रहित बनाना चाहती है।
